Accessibility Control

  <div class=

पावरग्रिड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

" title="

पावरग्रिड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

देश भर में स्थित पावरग्रिड के लगभग 200 से ज्यादा संस्थापनों में 70 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भवनों को रोशनी से सजाया गया है और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश की स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आई. एस. झा ने अपनी अर्धांगिनी श्रीमती उषा झा, निदेशक (प्रचालन एवं परियोजना) श्री आर. पी. ससमल और 28 अन्य कार्मिकों के साथ अंगदान की शपथ ली।गुड़गांव स्थित पावरग्रिड के केंद्रीय कार्यालय द्वारा इस अवसर पर दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को चल सामग्री प्रदान की। उल्लेखनीय है की पावरग्रिड द्वारा विद्यालयों को प्रदान की गई इन सामग्रियों को तिहाड़ जेल से खरीदा गया है। इस प्रकार पावरग्रिड के इस कदम से जहां एक ओर विद्यालयों को आवश्यक उपस्कर प्राप्त हुए हैं वहीं दूसरी ओर तिहाड़ के कैदियों को उनकी मेहनत की उचित कीमत भी प्राप्त हुई है।
सृष्टि पावरग्रिड महिला समाज द्वारा समाज के निम्न आय वर्ग एवं गैर सुविधा प्राप्त वर्ग की लड़कियों के लिए पावरग्रिड आवासीय परिसर में एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाता है। 70 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 3 माह के प्रशिक्षण प्राप्ति की पूर्णता पर लड़कियों को सृष्टि महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती उषा झा द्वारा सर्टिफिकेट एवं सिलाई मशीन भी प्रदान किया गया।