Accessibility Control

  <div class=

पावरग्रिड मना रहा है सर्तकता जागरूकता सप्‍ताह

" title="

पावरग्रिड मना रहा है सर्तकता जागरूकता सप्‍ताह

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

पावरग्रिड में दिनांक 29.10.2012 से 02.11.2012 के दौरान मनाए जा रहे सर्तकता जागरूकता सर्तकता सप्‍ताह के दौरान दिनांक 31.10.2012 को आयुक्‍त श्री आर. श्रीकुमार और श्री जे. एम. गर्ग ने पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पावरग्रिड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर. एन. नायक, मुख्‍य सर्तकता अधिकारी श्री परवेज हयात और कार्यात्‍मक निदेशक मौजूद थे।  दोनों सर्तकता आयुक्‍तों ने पावरगिड की सर्तकता पत्रिका ’कैन्‍डर’ का विमोचन किया, पावरग्रिड कार्मिकों को संबोधित किया और उन्‍हें सर्तकता विभाग द्वारा अपनाए जा रहे नए सर्तकता उपायों जैसे अग्र सक्रिय सर्तकता और निवारक सर्तकता के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्‍होंने पावरग्रिड के पारदर्शी कार्य संस्‍कृति की सराहना की।

सर्तकता जागरूकता सप्‍ताह के दौरान पावरग्रिड के देश भर में स्थित कार्यालयों में विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि भ्रष्‍टाचार से होने खतरे के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।