Accessibility Control

  <div class=

आईआईटीएफ- 2012 में पावरग्रिड स्‍टाल ने सिल्‍वर मेडल प्राप्‍त किया

" title="

आईआईटीएफ- 2012 में पावरग्रिड स्‍टाल ने सिल्‍वर मेडल प्राप्‍त किया

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को विद्युत मंत्रालय के अन्‍य सार्वजनिक उद्यमों के साथ मंत्रालय व विभाग श्रेणी पुरस्‍कार के अर्न्‍तगत सिल्‍वर मेडल से सम्‍मानित किया गया है। यह पुरस्‍कार नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर, 2012 के मध्‍य आयोजित 32वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला-2012 के दौरान  स्‍टाल प्रदर्शन में उत्‍कृष्‍टता के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्‍कार के प्रमाणपत्र प्रगति मैदान , नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में डॉ. डी. पुरंदेश्‍वरी, माननीय वाणिज्‍य एवं उद्सेग राज्‍य मंत्री और श्रीमती रीता मेनन, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, भारतीय व्‍यापार विकाय संगठन(आईटीपीओ) प्रदान किए गए।

पावरग्रिड स्‍टॉल का थीम स्‍मार्ट ग्रिड था जो कि सूचना, संचार और इलेक्ट्रिकल/ डिजिटल तकनीकों का  मेल है जिसके लागू होने के उपरांत यह तकनीक विद्युत प्रणाली के रियल टाइम निगरानी और नियंत्रण को सुगम बनाएगी ताकि पारेषण व वितरण हानियों को कम किया जा सके, अधिकतम् मांग प्रबंधन/ मांग प्रतिक्रिया, नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण, विद्युत गुणवत्ता प्रबंधन,कटौती प्रबंधन इत्‍यादि में आसानी हो। स्टॉल में स्‍मार्ट होम और स्‍मार्ट सिटी के वर्किंग मॉडल को प्रदर्शित कर इस प्रणाली के व्‍यावहारिक संचालन को समझाया गया था जोकि मेले के दौरान लोगों के आकर्षण का केन्‍द्र था।