Accessibility Control

  <div class=

पावरग्रिड द्वारा उत्तराखंड के बाढ पीडितों के लिए रूपए 2.5 करोड की सहायता

" title="

पावरग्रिड द्वारा उत्तराखंड के बाढ पीडितों के लिए रूपए 2.5 करोड की सहायता

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

पावरग्रिड ने उत्तराखंड में आए भीषण बाढ से पीडित लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में रूपए 2.5 करोड की वित्तीय सहायता दी है। इसके अलावा पावरग्रिड के कर्मचारियों ने भी बीते दिनों उत्तराखंड में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को देखते हुए अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

भारी बाढ़ काराज्य में आम आदमी के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है औरबडे पैमाने पर जान व माल की हानि के साथ ही हजारोंलोगों का विस्‍थापन भी हुआ है। कई पुलों, आवासीय भवनों आदि के साथ ही सैकडों किलोमीटर सडकें पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा में बह गई हैं।

एक जिम्मेदार कॉरपोरेट सिटिजन की तरह पावरग्रिड हमेशा से देश में आई प्राकृतिक आपदाओं जैसे सुनामी, कच्‍छ व लेह लद्दाख के भूकंप इत्‍यादि के समय विविध सहायता प्रदान करने के मामले में सबसे आगे रहा है।