Accessibility Control

  <div class=

पावरग्रिड ने ‘स्‍वच्‍छ विद्यालय अभियान’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए

" title="

पावरग्रिड ने ‘स्‍वच्‍छ विद्यालय अभियान’ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

पावरग्रिड ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के अधीन देश भर में करीब 4300 विद्यालयों में लगभग 8300 शौचालयों के निर्माण के लिए हिन्‍दुस्‍तान प्रीफैब लिमिटेड(एचपीएल), इरकॉन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर एंड सर्विसेज लिमिटेड (इरकॉनआईएसएल) और ग्रामीण विकास ट्रस्‍ट(जीवीटी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए हैं। पावरग्रिड ने भारत सरकार के ‘स्‍वच्‍छ विद्यालय अभियान’ के समर्थन में यह कदम उठाया है। 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार से यथाअनुमोदित चिन्हित विद्यालयों में लडकियों और लडकों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे।