Accessibility Control

  <div class=

श्री परवेज हयात, आईपीएस, सीवीओ पावरग्रिड ने विजिलेंस स्टडी सर्किल, एनसीआर चैप्टर के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

" title="

श्री परवेज हयात, आईपीएस, सीवीओ पावरग्रिड ने विजिलेंस स्टडी सर्किल, एनसीआर चैप्टर के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

विजिलेंस स्टडी सर्कल, दिल्ली एनसीआर चैप्टर ने इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में दिनांक 13-01-14 को सर्किल के सभी मुख्य सतर्कता अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। बैठक में श्री एस. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरा कर अपने मूल काडर में उनकी वापसी पर विजिलेंस स्टडी सर्कल के अध्‍यक्ष का कार्यभार त्याग दिया और श्री परवेज हयात, आईपीएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी, पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सर्वसम्मति से सर्किल का अध्‍यक्ष चुना गया। 
अध्‍यक्ष के चुनाव के अलावा प्रतिभागियों ने विभिन्न संगठनों की सतर्कता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और विजिलेंस स्टडी सर्कल, एनसीआर चैप्‍टर के मिशन को लागू करने के प्रयासों को बढ़ाने पर बल दिया। और इसके अलावा विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपनाए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का भी आह्वान किया।