Accessibility Control

  <div class=

पावरग्रिड को नई दिल्‍ली इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने ‘पब्लिक सर्विस एक्‍सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा

" title="

पावरग्रिड को नई दिल्‍ली इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने ‘पब्लिक सर्विस एक्‍सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा

">

Press Releases

Dividend Distribution Policy

Source
केंद्रीय संचार

श्री आर.एन. नायक, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पावर ग्रिड कारपोरेशन को उनके अनुकरणीय नेतृत्व और सामाजिक मुद्दों के लिए उनके महती योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में "लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार 2014 'से नवाजा गया है। यह पुरस्कार श्री आर.एन. नायक की ओर से श्री अतुल त्रिवेदी, महाप्रबंधक (प्रभारी) (ईएसएमडी एवं सीएसआर), पावरग्रिड ने प्राप्‍त किया।

भारत के प्रमुख एमबीए स्कूल, नई दिल्ली इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने अपने छात्रों और संकाय द्वारा विभिन्‍न सार्वजनिक उद्यमों द्वारा सीएसआर पर किए गए खर्च के आधार अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पावर ग्रिड कारपोरेशन को सम्मानित किया है। पावर ग्रिड कारपोरेशन को यह पुरस्‍कार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की स्थापना, पुस्तकालय, विद्यालयों में किताबें, कंप्यूटर, डेस्क और बेंच आदि प्रदान करने, छात्रों के मिड डे मील के प्रायोजन के माध्‍यम से 397 प्राथमिक और 196 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को कवर करने, गंदी बस्ती में रहने वाले लोगों के बच्चों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्‍धता और 15 गांवों में स्वास्थ्य क्लीनिकों, बुनियादी सुविधाओं, सड़कों, क्षमता निर्माण आदि के लिए सहायता के लिए प्रदान किया गया है।