Dividend Distribution Policy
वर्ष 2014 के लिए पावर ग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड को बिजनस स्टैंडर्ड अवार्ड से नवाजा गया है। हाल ही में मुम्बई में आयोजित बिजनेस स्टैंडर्ड अवार्ड 2014 के समारोह में केन्द्रीय वित्त, कारपोरेट मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरूण जेटली ने यह सम्मान पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.एन नायक को दिया।
ऊर्जा क्षेत्र में पावरग्रिड के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही कंपनी को इस विशेष सम्मान से नवाजा गया है। पिछले तीन वर्षों में पावरग्रिड की सलाना बिक्री और शुद्ध मुनाफे में बेहद प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है ।
पावरग्रिड को दिये इस सम्मान के लिए सात सदस्यीय ज्यूरी ने गहन विशलेषण के बाद यह निष्कर्ष निकाला। इस सात सदस्यीय ज्यूरी में आईसीआईसी बैंक और इंफोसिस के चेयरमेनों सहित के.वी कामत भी शामिल थे।