Dividend Distribution Policy
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिनांक 24.10.2016 को बनारस में आयोजित एक भव्य समारोह में पावरग्रिड के 765/400 केवी गैस इंसुलेटेड बनारस उपकेन्द्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल और कई केन्द्रीय मंत्री उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश में निरंतर बढ रही बिजली की मांग को पूरा करने और खासकर बनारस को ऊर्जा संपन्न बनाने के उद्देश्य से बनारस में 3000 एमवीए की उच्च क्षमता वाले इस सब-स्टेशन की स्थापना की गई है। इससे बनारस ही नहीं पूरे पूर्वांचल में गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन में एक पारंपरिक सब-स्टेशन की तुलना में 40% कम भूमि का उपयोग किया गया है।